लखनऊ। 26 जनवरी 2025: जनक सेवा आश्रम ट्रस्ट के लखनऊ कार्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेश त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों को संविधान की महत्ता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस मौके पर अन्य पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और प्रेरणादायक बना दिया।
अध्यक्ष देवेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा, “यह दिन हमें हमारे संविधान और उसमें निहित मूल्यों की याद दिलाता है। यह सभी भारतीयों के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए और देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।”
कार्यक्रम में बच्चों ने भी देशभक्ति पर आधारित नृत्य और कविता पाठ प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
जनक सेवा आश्रम ट्रस्ट का यह आयोजन देशभक्ति और सेवा के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा।